फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: अंडमान में बड़े पैमाने पर आयकर छापे जारी, विभाग ने दी जानकारी

Sat, 07 Dec 2024 01:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income Tax Raid: कोलकाता से आई एक आयकर टीम पोर्ट ब्लेयर के चर्च रोड, फीनिक्स बे, मरीन हिल्स, एबरडीन बाजार और दिलानीपुर इलाकों में कई कार्यालयों में छापेमारी कर रही है। बाबू लेन और जंगलीघाट इलाकों में भी तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के 120 से अधिक अधिकारी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह के कुछ व्यापारियों द्वारा रिटर्न दाखिल करने में संदिग्ध अनियमितताओं के चलते 4 दिसंबर को तलाशी शुरू हुई थी और अभी भी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "कोलकाता से आई एक आयकर टीम पोर्ट ब्लेयर के चर्च रोड, फीनिक्स बे, मरीन हिल्स, एबरडीन बाजार और दिलानीपुर इलाकों में कई कार्यालयों में छापेमारी कर रही है। बाबू लेन और जंगलीघाट इलाकों में भी तलाशी अभियान चल रहा है।"

उन्होंने बताया कि एमजी रोड और गुरुद्वारा लेन स्थित कार्यालयों में भी इसी तरह की छापेमारी चल रही है। अधिकारी ने कहा, "यह एक सुव्यवस्थित ऑपरेशन है और हम जल्द ही इसके निष्कर्षों का खुलासा करेंगे। हमें रिटर्न दाखिल करने में अनियमितता और जीएसटी से संबंधित मुद्दों का संदेह है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें