फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Record: मारुति सुजुकी ने 42 वर्षों के दौरान घरेलू बाजार में बेचे 3 करोड़ यात्री वाहन, जानिए आंकड़े

Wed, 05 Nov 2025 04:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maruti Record: एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मारुति सुजुकि ने पहले 28 वर्ष और दो महीने में एक करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार किया। अगले 7 साल 5 महीने में 1 से 2 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया गया। जबकि 2 से 3 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कंपनी को महज 6 साल 4 महीने का वक्त लगा।
विज्ञापन
2025 Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 42 वर्षों के दौरान घरेलू बाजार में तीन करोड़ कारों की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया। इस उपलब्धि के बाद कंपनी के एमडी व सीईओ हिसासी ताकुची ने ग्राहकों का आभार जताया।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया है कि पहले 28 वर्ष और दो महीने में एक करोड़ बिक्री का आंकड़ा हासिल किया गया। अगले 7 साल 5 महीने में कंपनी ने 1 से 2 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा छुआ। वहीं, 2 से 3 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कंपनी को महज 6 साल 4 महीने का वक्त लगा। मारुति सुजुकी की विस्तृत पोर्टपोलियों में शामिल कई कारों ने उसकी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।

मारुति की कारों में ऑल्टो चार्ट में सबसे ऊपर है। इसकी 47 लाख से अधिक यूनिट बिकी। दूसरे नंबर पर वैगनआर की 34 लाख से अधिक यूनिट बिकी। वहीं, स्विफ्ट की 32 लाख यूनिट बिकी। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रीजा और फ्रोंक्स जैसे नए मॉडल ने भी टॉप सेलिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसासी ताकुची ने इस उपलब्धि पर कहा, "जब मैं भारत की लंबाई और चौड़ाई के बारे में सोचता हूं तो मैं यह महसूस करता हूं कि 3 करोड़ ग्राहकों ने मारुति सुजुकी पर अपने गतिशील सपनों को साकार करने का भरोसा जताया है। यह सोचकर मेरा मन कृतज्ञता और विनम्रता से भर जाता है।

1983 में बिकी थी पहली मारुति सुजुकी कार

मारुति सुजुकी की यह शानदार यात्रा 14 दिसंबर 1983 से शुरू हुई थी। इसी दिन इनकी पहली कार बिकी थी। इसी दिन, भारत में आधुनिक ऑटोमोबाइल क्रांति की शुरुआत हुई। दशकों से कंपनी ने ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुसार खुद को विकसित किया है और अब भारतीय बाजार में 170 से अधिक वेरिएंट्स में 19 मॉडल पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें