फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: रिलायंस समेत टॉप-10 में से छह कंपनियों की मार्केट वैल्यू में करोड़ों की गिरावट, निवेशकों को झटका

Sun, 27 Jul 2025 02:47 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट के चलते देश की 6 टॉप कंपनियों का बाजार मूल्य ₹2.22 लाख करोड़ घट गया। सबसे बड़ा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। हालांकि, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई ने मार्केट वैल्यू में बढ़त हासिल की। बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
शेयर माार्केट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में कमजोरी का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी दिखा। टॉप-10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल ₹2.22 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है, जिसका मार्केट कैप ₹1.14 लाख करोड़ तक घट गया।
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स पिछले सप्ताह 294.64 अंक यानी 0.36 फीसदी गिरा। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली, व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता और कुछ बड़ी कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन की वजह से बाजार में दबाव बना रहा। हालांकि बैंकिंग सेक्टर ने मजबूत नतीजों की वजह से थोड़ी राहत दी।

रिलायंस का सबसे बड़ा नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹1,14,687.7 करोड़ घटकर ₹18,83,855.52 करोड़ रह गया। यह टॉप-10 कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा टीसीएस को ₹20,080.39 करोड़, इंफोसिस को ₹29,474.56 करोड़, एलआईसी को ₹23,086.24 करोड़, बजाज फाइनेंस को ₹17,524.3 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर को ₹17,339.98 करोड़ की गिरावट झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्रिटिश व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार है भारत; सालाना 22 करोड़ लीटर की खपत, एफटीए से दोनों देशों को लाभ

बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती
हालांकि कुछ कंपनियों ने बाजार में बढ़त भी दर्ज की। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप ₹37,161.53 करोड़ बढ़कर ₹15,38,078.95 करोड़ हो गया। आईसीआईसीआई बैंक को ₹35,814.41 करोड़ की बढ़त मिली और उसका मूल्यांकन ₹10,53,823.14 करोड़ पहुंच गया। भारती एयरटेल ने ₹20,841.2 करोड़ और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ₹9,685.34 करोड़ की बढ़त हासिल की।

इन कंपनियों की बनी टॉप रैंकिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है, उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत की शर्तों पर हुआ ब्रिटेन से समझौता, गोयल बोले- कई क्षेत्रों में अब भी बंद हैं यूके के लिए दरवाजे

भविष्य के लिए सतर्कता जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, खासकर जब तक व्यापार समझौतों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती और विदेशी निवेशकों की दिशा साफ नहीं होती। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें