फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला घरेलू बाजार, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 18350 के पार

Fri, 18 Nov 2022 09:40 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजार में मजबूती लौटी। डाओ जोंस 300 अंक सुधरकर सपाट तरीके से बंद हुआ। नैस्डेक भी 150 अंकों तक रिकवर हुआ पर यह 40 अंक नीचे बंद हुआ। एशियाई बाजार में एसजीएक्स निफ्अी 75 अंक तेज है और 18450 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.56 अंकों की बढ़त के साथ 61,779.31 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। जबकि निफ्टी 22.10 अंकों की बढ़त के साथ 18,336 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स शुक्रवार के दिन 107 अंकों की तेजी के साथ 61858 अंकों के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 39 अंकों की मजबूती के साथ 18383 अंकों के लेवल पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में पिछले दिन की तुलना में 87 अंकों की मजबूती दिखी और यह 41545 और निफ्टी मिडकैप मजबूत होकर 31162 अंकों के स्तर पर खुला। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में कमजोरी दिखने लगी और वह लाल निशान चला गया। शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत की जबकि वेदांता के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।

विज्ञापन

अमेरिकी बाजार में निचले स्तर से लौटी मजबूती

बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी - फोटो : PTI
इससे पहले कमजोर शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजार में मजबूती लौटी। डाओ जोंस 300 अंक सुधरकर सपाट तरीके से बंद हुआ। नैस्डेक भी 150 अंकों तक रिकवर हुआ पर यह 40 अंक नीचे बंद हुआ। एशियाई बाजार में एसजीएक्स निफ्अी 75 अंक तेज है और 18450 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया 

Rupee Vs Dollar
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को आठ पैसे की मजबूती के साथ 81.57 अंकों के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें