फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा, निफ्टी 17550 के ऊपर

Thu, 20 Oct 2022 04:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स में निचले स्तर से 482.57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली, यह 1.88% तक मजबूत हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी, पीएसयू और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में मजबूती के बल पर लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स गुरुवार को 96 अंंकों की बढ़त के साथ 59,203 अंकों पर तो निफ्टी 52 अंक उछलकर 17564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स में निचले स्तर से 482.57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली, यह 1.88% तक मजबूत हुआ। इसके अलावे निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.33%, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.14%, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.46% और निफ्टी एमएमसीजी इंडेक्स में 0.89% की बढ़त दिखी। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को 3571 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1567 शेयर हरे निशान पर तो 1866 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसा मजबूत होकर 82.75 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें