इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,185.37 करोड़ रुपये घटकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 18,375.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,89,130 करोड़ रुपये पर आ गया।
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये घट गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी बैंक को हुआ है। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,185.37 करोड़ रुपये घटकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
940.37 अंक लुढ़का था सेंसेक्स
बीते सप्ताह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 अंक लुढ़क गया था, जिससे यह 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा था। इसके चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को छोड़कर अन्य कंपनियों का बाजार मूल्यांकन भी घट गया। इन्फोसिस के अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 18,375.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,89,130 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं टीसीएस की बाजार पूंजीकरण 17,289.02 करोड़ रुपये घटकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये पहुंच गया।
आईसीआईसीआई व एसबीआई को भी हुआ नुकसान
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 14,447.69 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,07,140.65 करोड़ रुपये रह गया। तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 11,245.01 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,408.2 करोड़ रुपये टूटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।