रेपो दर में हाल ही में की गई 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती के बाद एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने बचत खाते की ब्याज दरों में कमी की है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को अपने जमा पर कम रिटर्न मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Elon Musk Texas Taxi: ऑस्टिन में स्वचालित टैक्सी सेवा की शुरुआत, 10 कारों पर एक मानव सुरक्षा चालक भी रखा जाएगा
मुनाफे के लिए इन साधनों में करें निवेश
बचत खाते एक खास उद्देश्य की पूर्ति करते हैं, लेकिन ये आपके लिए निवेश का एकमात्र विकल्प नहीं हो सकते। खासकर जब ब्याज दरें इतनी कम हो गई हों।
लंबी अवधि के निवेश का बनाएं लक्ष्य
निवेश सलाहकारों का कहना है कि अगर आपके पास अधिक फंड है और तत्काल उसकी जरूरत नहीं हो, तो लंबी अवधि के निवेश का लक्ष्य बनाएं। छोटे शहरों में जमीन में भी निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Smart Transport System: कोलकाता मेट्रो ने अपनाई पर्यावरण-अनुकूल ब्रेकिंग तकनीक, कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी
संबंधित वीडियोरेपो दर में कटौती के बाद बचत पर मिलने वाली ब्याज दरें कई साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। ऐसे में अपने बचत खाते में न्यूनतम राशि रखें, जो दैनिक खर्चों और आपातकालीन जरूरतों के लिए पर्याप्त हो। अधिक ब्याज पाने के लिए एफडी या आरडी कर सकते हैं। बेहतर रिटर्न चाहते हैं और बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं, तो लिक्विड म्यूचुअल फंड का विकल्प चुनें। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार