फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMI: 31 माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद विनिर्माण गतिविधियों में नरमी, महंगाई 13 माह में सर्वाधिक

Tue, 04 Jul 2023 06:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) घटकर जून में 57.8 रह गया। मई में यह 58.7 रहा था। इस नरमी के बावजूद पिछले महीने का आंकड़ा परिचालन में सुधार का संकेत है।
विज्ञापन
pmi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां मई, 2023 में 31 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद जून में नरम पड़ गईं। हालांकि, नए ऑर्डर में उल्लेखनीय तेजी के साथ उत्पादन में वृद्धि कायम है।
विज्ञापन


मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) घटकर जून में 57.8 रह गया। मई में यह 58.7 रहा था। इस नरमी के बावजूद पिछले महीने का आंकड़ा परिचालन में सुधार का संकेत है। मजबूत मांग ने बिक्री, उत्पादन, भंडार निर्माण और रोजगार जैसे क्षेत्रों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। जून में लगातार 24वें माह परिचालन स्थितियों में सुधार रहा। पीएमआई का 50 से अधिक रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत देता है। 

रोजगार में मध्यम वृद्धि, महंगाई 13 माह में सर्वाधिक
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एसोसिएट निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियाना डी लीमा ने कहा, नए ऑर्डर को पूरा करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों ने जून में अतिरिक्त श्रमिकों को काम पर रखा। इससे रोजगार मध्यम गति से बढ़ा, जो मोटे तौर पर मई के बराबर है। वहीं, नए ऑर्डर में मजबूती व अधिक श्रम लागत से महंगाई 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें