फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा का होगा फोर्ड के भारतीय कारोबार पर पूरा नियंत्रण

Tue, 01 Oct 2019 09:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब विश्व की दिग्गज ऑटो कंपनी फोर्ड की भारतीय ईकाई पर अपना पूरा नियंत्रण करेगी। दोनों कंपनियों के बीच मंगलवार को हुए समझौते के अनुसार महिंद्रा 2020 से देश में फोर्ड के वाहनों का निर्माण और बिक्री करेगी। 

657 करोड़ का निवेश

इस डील के तहत महिंद्रा फोर्ड मोटर कंपनी इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई आरडॉर ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 657 करोड़ रुपये में करेगी। शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी फोर्ड मोटर कंपनी या इसकी किसी सहयोगी इकाई के पास होगी। इस अधिग्रहण के जरिये फोर्ड के भारत में ऑटोमोटिव बिजनेस पर महिंद्रा को नियंत्रण मिलेगा। नई इकाई भारत में बाजार का विकास और फोर्ड ब्रांड के वाहनों को बेचेगी। यह संयुक्त उपक्रम महिंद्रा और फोर्ड दोनों के वाहनों की बिक्री करेगा।

विज्ञापन


अर्डर आटोमोटिव अमेरिकी कंपनी फोर्ड मोटर की सहयोगी कंपनी है। नया उद्यम फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वाहन कारोबार का अधिग्रहण करेगी।महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि वह फोर्ड मोटर के भारत के वाहन कारोबार में धन लगाने को प्रतिबद्ध है जो 1400 करोड़ रुपये तक होगा। 

फोर्ड इंडिया भारत में 1995 से काम कर रही है। इसके चेन्नई और साणंद में दो कारखाने है। फोर्ड इंडिया ने मार्च 31, 2019 में समाप्त वर्ष में 26,324 करोड़ रुपये का कारोबार किया था । यह अधिग्रहण 2020 के मध्य तक पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें