फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lufthansa: लुफ्थांसा के सीईओ फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में यात्रियों को कॉफी परोसते नजर आए, साझा किया अनुभव

Thu, 24 Aug 2023 12:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एविएशन बॉस ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी, आपको नई अंतर्दृष्टि हासिल करने के लिए दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता होती है। इस हफ्ते, मैं अपने लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान चालक दल के साथ रियाद और बहरीन जा रहा था। क्या यात्रा रही!"
विज्ञापन
लुफ्थांसा सीईओ - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुफ्थांसा एयरलाइंस के सीईओ जेन्स रिटर ने हाल ही में फ्लाइट अटेंडेंट के सामने आने वाली चुनौतियों की प्रत्यक्ष समझ हासिल करने और यात्री जरूरतों को पूरा करने के लिए "अतिरिक्त चालक दल के सदस्य" (Flight Attendent) के रूप में एक नई भूमिका निभाई। रिटर की ओर से अपने लिंक्डइन पोस्ट पर साझा की गई तस्वीरों में वह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से रियाद (सऊदी अरब) की उड़ान के दौरान यात्रियों की सेवा करते और विमान के चालक दल के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


एविएशन बॉस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी, आपको नई अंतर्दृष्टि हासिल करने के लिए दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता होती है। इस हफ्ते, मैं अपने लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान चालक दल के साथ रियाद और बहरीन जा रहा था। क्या यात्रा रही!

सीईओ बोले- मैं आश्चर्यचकित था कि उड़ान के दौरान कितना कुछ व्यवस्थित करना होता है

50 वर्षीय पायलट ने खुलासा किया कि उन्हें केबिन क्रू के हिस्से के रूप में काम करने का अवसर कभी नहीं मिला। केबिन क्रू के तौर पर यह उनका पहला अनुभव था। रिटर ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था और वह आश्चर्यचकित थे कि उड़ान से पहले कितना कुछ व्यवस्थित करना होता है। उन्होंने लिखा "मैं आश्चर्यचकित था कि उड़ान के दौरान कितना कुछ व्यवस्थित करना होता है, खासकर, अगर कुछ योजना के अनुसार नहीं हो ऐसी स्थिति में- उदाहरण के लिए, मेनू कार्ड पर पेश किया गया भोजन वास्तव में बोर्ड पर लोड ना किया जाए तो।"

रिटर ने कहा- फ्लाइट अटेंडेंट को हमेशा मौजूद, चौकस और आकर्षक रहना पड़ता है

आगे उन्होंने टिप्पणी अनुभाग में वादा किया कि "हम इसे (दिक्कतों को) ठीक कर लेंगे।" उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, उन्हें यात्रियों की सेवा करते और फ्लाइट क्रू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी एहसास नहीं हुआ कि फ्लाइट अटेंडेंट ऐसे समय में भी मौजूद, चौकस और आकर्षक रहना पड़ता है जब शरीर उन्हें सोने के लिए कह रहा होता है।

रिटर ने बताया "टीम शानदार थी और उन्होंने तुरंत अपनी टीम में मेरा स्वागत किया। उनके समर्थन के साथ, मैं रियाद के रास्ते में बिजनेस क्लास में उनका हाथ बंटाने में मैं सक्षम था। फ्रैंकफर्ट लौटते हुए, रात के दौरान, मैंने इकोनॉमी क्लास में हमारे मेहमानों की देखभाल की। इस दौरान मैंने ईमानदारी से हर पल का आनंद लिया! मैं हैरान था कि इन कुछ घंटों में मैंने कितना कुछ सीखा। बोर्ड पर निर्णयों को महसूस करने के बाद कार्यालय में चीजों को तय करना अब अलग अनुभव होगा। इस अनुभव को संभव बनाने के लिए अद्भुत क्रू, प्यारे मेहमानों और इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें