फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: जून के पहले दिन राहत भरी खबर, 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 135 रुपये सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Wed, 01 Jun 2022 08:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून महीने के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी।
विज्ञापन
lpg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर महीने के पहले दिन कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो कि सीधे आम जनता की जेब पर असर डालते हैं। इन बदलावों से या तो बोझ बढ़ जाता है या फिर कुछ राहत मिलती है। तो आपको बता दें कि आज से जून महीने की शुरुआत हो रही है और पहले ही दिन गैस कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटा दी है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वे यथावत रहेंगी। नई दरें आज एक जून 2022 से प्रभावी हो गई हैं। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें