फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: 2022 में चार बार बदला घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव, हर बार हुआ महंगा

Fri, 30 Dec 2022 03:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Cylinder Price: पिछले एक वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडरों यानी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 154 रुपये का इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर, इस दौरान 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चार बार बदलाव हुआ, हर बार के बदलाव में इनकी कीमतों में इजाफा ही किया गया। इस बार भी नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई दरें जारी हाे सकती हैं। 

इस बार गैस सिलेंडरों के भाव बढ़ेंगे या इसमें कटौती होगी यह तो वक्त ही बताएगा पर आइए जानते हैं वर्ष 2022 में इनकी कीमतों में कब-कब बदलाव हुआ। पिछले एक वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडरों यानी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 154 रुपये का इजाफा हुआ।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, इस दौरान 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हुआ है। इस दौरान 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के भाव में कुल 18 बार परिवर्तन किया गया। 12 बार इन सिलेंडर के भाव घटाए गए जबकि छह बार यह महंगा हुआ। आखिरी बार नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर के भाव को बदला गया था और दिल्ली में इसकी कीमत 1860 रुपये से घटकर 1744 रुपये हो गया था।

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आखिरी बदलाव बीते छह जुलाई को हुआ था। उस दिन 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। एक वर्ष में घरेलू एलपीजी सिलेंडर देश की राजधानी  दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें