फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Price: बजट से पहले आम आदमी को लगा महंगाई का झटका; कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, जानें नई दरें

Sun, 01 Feb 2026 08:46 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

LPG gas commercial cylinders price increased: बजट 2026 पेश होने से पहले ही एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है।  
विज्ञापन
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 फरवरी से लागू हो गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज यूनियन बजट 2026-27: संसद में पहली बार रविवार को बजट भाषण, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के 9वें बजट का शेड्यूल

जानें किस शहर में कितनी बढ़ी कीमतें
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 में मिलेगा। कोलकाता में पहले 1795 रुपये का था और अब 1844.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1642.50 की जगह 1692 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कमर्शियल सिलेंडर 1899.50 रुपये में मिलेगा पहले यह 1849.50 रुपये का था।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस श्रेणी में आखिरी बार कीमतों में संशोधन 8 अप्रैल 2025 को हुआ था। वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये
  • लखनऊ: 890.50 रुपये
  • अहमदाबाद: 860 रुपये
  • हैदराबाद: 905 रुपये

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें