वैश्विक संकेतों के मद्देनजर एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें जहां मंगलवार को 12 फीसदी बढ़ी हैं वहीं गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई हैं।
तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 4,174.49 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.88 प्रतिशत बढ़कर 39,301.31 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इसी तरह, गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 513.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किग्रा) होगी जो पहले 575 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस साल अब तक दो बार घटाई गई है। पहली फरवरी को प्रति सिलेंडर एलपीजी कीमत 82.50 रुपये घटाई गई थी।