फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, एटीएफ महंगा

Sat, 05 Mar 2016 12:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • एटीएफ की कीमतें जहां 12 फीसदी बढ़ी
  • गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई
विज्ञापन
lpg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक संकेतों के मद्देनजर एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें जहां मंगलवार को 12 फीसदी बढ़ी हैं वहीं गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई हैं। 
विज्ञापन


तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 4,174.49 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.88 प्रतिशत बढ़कर 39,301.31 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।  इसी तरह, गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 513.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किग्रा) होगी जो पहले 575 रुपये प्रति सिलेंडर थी। 
विज्ञापन


एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस साल अब तक दो बार घटाई गई है। पहली फरवरी को प्रति सिलेंडर एलपीजी कीमत 82.50 रुपये घटाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें