फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में मिलेगा सैनेटरी नैपकिन-कंडोम, बढ़ाएगी जाएगी टॉयलेट्स की संख्या

Sat, 26 May 2018 04:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अब लोगों के बीच स्वच्छता की जागरुकता फैलाने के लिए सैनेटरी नैपकिन और कंडोम बेचेगी। इसके लिए रेलवे ने नई पॉलिसी तैयार कर ली है, जिसको रेलवे बोर्ड ने मंजूर भी कर लिया है। इस पॉलिसी के तहत रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म और उसके बाहर भी टॉयलेट का निर्माण करेगी। 
विज्ञापन


गरीब लोगों को भी मिलेगा फायदा
रेलवे ने कहा है कि परिसर के बाहर भी टॉयलेट का निर्माण करने से गरीब लोगों को फायदा मिलेगा, जो कि स्टेशनों के पास बनी झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं। यह लोग परिसर के आस-पास बहुत गंदगी फैलाते हैं। झुग्गी बस्ती और गांवों में रहने वाले लोग अक्सर खुले में शौच करते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।

इन समस्याओं से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन परिसरों का इस्तेमाल महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय वाला सुविधा केन्द्र बनाने में करेगा। यहां मासिक धर्म से जुड़ी साफ-सफाई तथा गर्भनिरोधक के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।'
विज्ञापन


लगेगी वेंडिंग मशीन
इन महिला व पुरुष शौचालयों में वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, जिसमें से सस्ते दर पर महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन व पुरुषों को कंडोम मिलेंगे। इसमें से एक शौचालय स्टेशन परिसर के अंदर और दूसरा बाहर बनेगा। 

देश में हैं 8500 रेलवे स्टेशन
फिलहाल देश भर में छोटे-बड़े मिलाकर के 8500 रेलवे स्टेशन हैं। रेलवे अपनी जमीन पर ही इन सुविधा केंद्रों को बनाएगा। रेलवे के इस कदम से हो सकता है कि आने वाले दिनों ऐसे लोगों के लिए अच्छे दिन सही में आ जाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें