फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए किए सपा सांसद अक्षय यादव के पास 17 करोड़ की संपत्ति, पांच साल में हो गई दोगुनी

Sat, 30 Mar 2019 05:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Akshay yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा सांसद अक्षय यादव की पांच वर्ष में चल और अचल संपत्ति दो गुना से अधिक बढ़ गई। 2014 में अचल संपत्ति 5.49 करोड़ की थी। वहीं 2019 में यह संपत्ति 17.65 करोड़ से अधिक की हो गई। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे अक्षय, प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र हैं। अक्षय अपने चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 

नोएडा के एमिटी से किया है बीबीए

सैफई निवासी अक्षय यादव ने नोएडा के एमिटी कालेज से बीबीए की शिक्षा प्राप्त की। अक्षय के पास 11.48 करोड़, पत्नी रिचा पर 2.97 करोड़ की चल संपत्ति है। स्वयं से अर्जित संपत्ति सात करोड़ 12 लाख 50 हजार, विरासती संपत्ति 10.53 करोड़ की है। 
विज्ञापन


तीन करोड़ 13 लाख 95 हजार का खुद एवं पत्नी के पास एक करोड़ 89 लाख 63593 का ऋण है। नकदी आठ लाख 51834 व पत्नी पर एक लाख 16849 है। बैंक एकाउंट में 31.45 लाख, पत्नी के एकाउंट में 64.73 लाख हैं। 

सात करोड़ के हैं शेयर

अक्षय और पत्नी पर करीब सात करोड़ के शेयर हैं। अक्षय पर 12 लाख 67 हजार 157 की बीमा पॉलिसी एवं पत्नी पर 6.19 लाख की बीमा पॉलिसी है। अक्षय ने पिता रामगोपाल यादव को तीन लाख 94 हजार 418 व पत्नी रिचा को एक करोड़ 89 लाख 63 हजार 593 रुपये दिए हैं। 

पत्नी के पास हैं 24.35 लाख के गहने

अक्षय पर ढाई लाख व पत्नी 24.35 लाख से अधिक के गहने हैं। वहीं 3.77 एकड़ भूमि के मालिक हैं इसकी कीमत दो करोड़ 12 लाख है। नगला शुभान में वाणिज्यिक भवन दस करोड़ 53 लाख रुपये का है। वहीं नोएडा में एक आवासीय भवन पांच करोड़ का है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें