फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के दो सबसे बड़े करेंसी किंग, कसीनो से लेकर के मुद्रा एक्सचेंज कंपनी के हैं मालिक

Fri, 31 Jan 2020 07:44 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sheldon Adelson - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया में अरबपतियों के बीच में दो लोग ऐसे भी हैं, जिनको करेंसी किंग के नाम से जाना जाता है। इनमें से एक विश्व के सबसे बड़े कसीनों का मालिक है, तो दूसरे के पास सबसे बड़ी विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कंपनी है। शेलडन एडेलसन और लॉयड मार्शल डोर्फमेन की रोजाना की कमाई ही 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह कमाई अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, फेसबुक के संस्थापक बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से भी ज्यादा है। 

2013 में शेल्डन एडेल्सन ने कमाए थे 254 करोड़ रुपये

दुनिया के सबसे बड़े कैसिनो ऑपरेटर शेल्डन एडेल्सन का लॉस वेगास, मकाउ और सिंगापुर में कारोबार फैला हुआ है। जुए के कारोबारी एडेल्सन जल्द ही अपनी कंपनी को जापान, कोरिया और अन्य मुल्कों में शुरू करने जा रहे हैं। मूल रुप से एडेल्सन लॉस वेगास में रहते हैं। 

विज्ञापन


अगर संपत्ति की बात करें तो फिर एडेल्सन के पास लॉस वेगास में द वेनेशियन रिसॉर्ट होटल कसीनो, द प्लाजो रिसॉर्ट होटल कसीनो, द सैंड्स एक्स्पो एंड कन्वेंशन सेंटर और सैंड्स कसीनो रिसॉर्ट बेथलेहम के मालिक हैं। इसके अलावा वह मकाऊ स्थित दुनिया के सबसे बड़े कसीनो द वेनेशियन, द सैंड्स कोटाई सेंट्रल, द पर्शियन मकाऊ, द फोर सीजन होटल मकाऊ, द कोटाई स्ट्रिप द प्लाजा कसीनो एंड द सैंड्स मकाऊ के भी मालिक हैं।

शेल्डन लॉस वेगास में एक आलीशान घर में रहते हैं। इस मेंशन में कई स्लाइड्स वाला एक भव्य वाटर पार्क, एक कृत्रिम नदी, अंडरग्राउंड कार पार्किंग, टेनिस कोर्ट और प्राइवेट गोल्फ कोर्स बना हुआ है। करीब 45 हजार वर्गफीट में फैले इस मकान में 8 बैडरूम्स 13.5 बाथरूम्स हैं। इसके अलावा वह मेलिबु में एक द्वीप के भी मालिक हैं।

ऑनलाइन गैंबलिंग के जनक

शेल्डन को ऑनलाइन गैम्बलिंग का जनक भी माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े कसीनो लास वेगस सैंड्स कंपनी द्वारा चलाए जाते हैं। इस कंपनी के 69 फीसदी शेयर शेल्डन एडल्सन के पास हैं। हाल ही में उन्होंने ग्वाटेमाला डेलिगेशन को अपना बोइंग 767 ट्रेवलिंग के लिए दे दिया ताकि वह अपना दूतावास तेलअवीव इजरायल से येरूशलम शिफ्ट कर सकें। 

ट्रंप के हैं सबसे बड़े समर्थक

शेल्डन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े समर्थकों में से एक हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी से वर्ष 1996 से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में 170 करोड़ रुपये दान में दिए थे। हालांकि चर्चा थी कि प्रेसिडेंट कैंपेन के लिए 681 करोड़ रुपये की राशि दी।7831 करोड़ दान में दिए

विज्ञापन


एडेल्सन कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर काम करते हैं। उन्होंने द एडेल्सन एजुकेशनल कैंपस की स्थापना लास वेगस में की है, जिसके लिए उन्होंने 170 करोड़ रुपये से ज्यादा दान दिया। वर्ष 2006 में भी उन्होंने इतनी ही रकम शहीदों के सम्मान में दी थी। वर्ष 2007 से अब तक उन्होंने इजरायल के विकास में 954 करोड़ रुपये दान दिए हैं। अपने एक सैनिक मित्र की सहायतार्थ उन्होंने वर्ष 2014 में 34 करोड़ रुपये दिए। दस विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए उन्होंने 51 करोड़ रुपये दान दिए।

विज्ञापन

सबसे बड़ी करेंसी एक्सचेंज कंपनी के मालिक हैं लॉयड मार्शल डोर्फमेन

Lloyd Marshall Dorfman - फोटो : youtube
लॉयड मार्शल डॉर्फमेन विश्व की सबसे बड़ी करंसी एक्सचेंज कंपनी ‘ट्रेवलेक्स’ के फाउंडर हैं। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा विनिमय के अलावा वर्ल्ड ट्रेवलर्स के लिए प्रीपेड क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराती है। वे लंदन स्थित एक महलनुमा घर में रहते हैं।

इस घर में इनडोर और आउटडोर पूल के अलावा जिम, वाइनयार्ड और तीन बड़े बागीचे हैं।डॉर्फमेन के पास कई याट के अलावा निजी विमान भी हैं, पिछले वर्ष उन्होंने एक बॉम्बॉर्डियर ग्लोबल 6000 प्राइवेट जेट खरीदा है।

वर्ष 2011 में डॉर्फमेन ने 2826 करोड़ रुपये में कंपनी क्रेडिट कार्ड राइट्स बेच दिए थे, वहीं वर्ष 2014 में कंपनी शेयर्स का एक बड़ा हिस्सा 3532 करोड़ रुपये में बेचा। वह ब्रिटेन के प्रिंस द्वारा स्थापित किए गए प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं। यह संस्था वैश्विक स्तर पर युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें