फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: चार मई को खुल सकता है एलआईसी का आईपीओ, नौ मई को होगा बंद, शेयर का प्राइस बैंड भी लगभग तय

Tue, 26 Apr 2022 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे। 
विज्ञापन
चार मई को आ सकता है एलआईसी का आईपीओ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (जीवन बीमा निगम) का आईपीओ चार मई को खुल सकता है। वहीं, इसके बंद होने की संभावना नौ मई को है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे।आईपीओ के आधार पर एलआईसी का मूल्यांकन छह लाख करोड़ रुपये बैठता है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को एक अधिकारी ने कहा था कि मई के पहले सप्ताह में खुलने वाले आईपीओ के दौरान सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। अपने निर्गम के लिए एलआईसी की ओर से बुधवार तक बाजार नियामक सेबी के पास अंतिम मंजूरी की अर्जी दाखिल की जा सकती है। बता दें कि पहले सरकार देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी में पहले पांच फीसदी की हिस्सेदारी बेचने वाली थी। 

एलआईसी ने फरवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ का मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था। तब एलआईसी ने कहा था कि सरकार पांच फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। लेकिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में हुई उठापटक से इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया। बदले हुए हालात के चलते सरकार को इसका आकार 3.5 प्रतिशत पर लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर होगा 
सूत्रों के मुताबिक, एलआईसी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपये की छूट देगी। वहीं खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें