फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO Day 2: इश्यू 100 फीसदी भरा, कर्मचारियों-पॉलिसीधारकों का हिस्सा तीन गुना सब्सक्राइब्ड, खुदरा निवेशकों में होड़

Thu, 05 May 2022 06:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India's Biggest LIC IPO Second Day Update:गुरुवार को दूसरे दिन ही इश्यू 100 फीसदी भर गया।आज इश्यू को 1.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस दौरान खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को 88 फीसदी सब्सक्राइब्ड किया, जबकि क्यूआईबी निवेशकों द्वारा इसे 40 फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन ही इश्यू 100 फीसदी भर गया। इस दौरान खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को 88 फीसदी सब्सक्राइब्ड किया, जबकि क्यूआईबी निवेशकों द्वारा इसे 40 फीसदी सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने इश्यू को 45 फीसदी सब्सक्राइब्ड किया। 

विज्ञापन


16.68 करोड़ शेयरों की बोली मिली
सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन गुरुवार को सौ फीसद अभिदान मिल गया, यानी आईपीओ खुलने के दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। एलआईसी आईपीओ गुरुवार को 1.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ को 16.2 करोड़ इक्विटी शेयरों के ऑफर साइज की तुलना में 16.68 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुई है।

पॉलिसीधारकों का जबरदस्त रिस्पांस
बात करें कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के हिस्से की तो बता दें कि आईपीओ खुलने के पहले ही दिन कुछ ही घंटों में ये दोनों हिस्से पूरी तरह भर गए थे। दूसरे दिन भी इन निवेशकों ने आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया दी और कर्मचारियों का हिस्सा 2.07 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर पॉलिसीधारकों के हिस्से को भी दूसरे दिन 2.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। पहले दिन पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज ढाई घंटे के भीतर ही 100 फीसदी बुक हो गया था। 
विज्ञापन


शनिवार-रविवार को लगा सकते हैं बोली
गौरतलब है कि पहली बार किसी आईपीओ के लिए शनिवार और रविवार को भी बोली लगाने की सुविधा दी गई है। जी हां आपने सुना एलआईसी आईपीओ के लिए ये प्रावधान किया गया है कि ये पब्लिक ऑफर शनिवार और रविवार को भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। जिससे कि निवेशकों के हाथ से देश की सबसे बड़ी कंपनी में हिस्सा खरीदने का मौका न छूट सके। यानी एलआईसी का इश्यू शनिवार सात मई और रविवार आठ मई को भी खुला रहेगा।

21 हजार करोड़ का है आईपीओ
इस आईपीओ का आकार 21 हजार करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक सबसे बड़ा आईपीओ बनाता है। बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है लंबी अवधि के लिए इसमें निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 17 मई को होगी। 

एंकर निवेशकों ने दिया पूरा अनुदान
गौरतलब है कि एंकर निवेशकों ने भी देश के सबसे बड़े आईपीओ को पूरा अनुदान दिया था। दो मई को इसे एंकर निवेशकों के लिए खोला गया था, जिनसे आईपीओ ने 5627 करोड़ रुपये जुटाए थे। एलआईसी के आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। यानी अगर आप एलआईसी के आईपीओ में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 शेयरों के लिए बोली लगानी पड़ेगी। एलआईसी ने आईपीओ में किसी एक इन्वेस्टर के लिए दो लाख रुपये की लिमिट तय की है। इसका मतलब यह है कि आप अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें