फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: सरकार की रोडशो के जरिए 180 निवेशकों को आकर्षित करने की योजना, आईपीओ को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Thu, 17 Feb 2022 03:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIC IPO Latest News Update: एलआईसी का मेगा आईपीओ 10 मार्च को पेश किया जा सकता है और 14 मार्च तक इसे सब्सक्राइब्ड किया जा सकेगा। हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपये निर्धारित किया जा सकता है। सरकार ने इश्यू के लिए निवेशकों के साथ रोडशो शुरू कर दिया है। इसके जरिए 180 निवेशकों को आकर्षित करने की योजना है।
 
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके जरिए सरकार की योजना 65,400 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके लिए रोडशो भी शुरू हो चुका है, जिसके माध्यम से 180 निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करने की योजना है। 

विज्ञापन


रोडशो के बाद प्राइसिंग में बदलाव संभव
रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी का मेगा आईपीओ 10 मार्च को पेश किया जा सकता है और 14 मार्च तक इसे सब्सक्राइब्ड किया जा सकेगा। इसमें बताया गया कि कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपये निर्धारित किया जा सकता है। सरकार ने इश्यू के लिए निवेशकों के साथ रोडशो शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों की क्षमता देखने और सरकार के साथ बातचीत के बाद आईपीओ की प्राइसिंग में बदलाव किया जा सकता है।

9 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा
गौरतलब है कि 13 फरवरी को सरकार की ओर से बाजार नियामक सेबी के पास एलआईसी आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज जमा कराए गए थे। इसके मुताबिक, कंपनी के पॉलिसीधारकों को इश्यू में 10 फीसदी हिस्सा मिलेगा, जबकि कंपनी के कर्मचारियों के लिए 5 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। अब हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एलआईसी के इश्यू को अगर नियामकीय मंजूरी समय से मिल जाती है तो यह 10 मार्च को खुलेगा और 14 मार्च को बंद हो सकता है। इसके साथ ही इसका एंकर इश्यू 9 मार्च को खुल सकता है। जानकारी के मुताबिक, एंकर निवेशकों को 16,940 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पॉलिसी बंद होने पर भी करें आवेदन
समय पर प्रीमियम नहीं भरने के कारण या फिर अन्य किसी कारण से बहुत सारे लोगों की एलआईसी की पॉलिसी बंद हो जाती है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि पांच साल से जो पॉलिसी बंद पड़ी हैं, ऐसे मामले में कम चार्ज भरकर उसे फिर से चालू कराया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे पॉलिसीधारक जिनकी पॉलिसी बंद हो चुकी है, वे भी रिजर्वेशन पोर्शन के जरिए आईपीओ के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं। दस्तावेजों में कहा गया है कि ऐसे सभी पॉलिसीधारक आईपीओ के लिए रिजर्वेशन के तहत निवेश करने के हकदार हैं जो मैच्योरिटी, सरेंडर या पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के चलते एलआईसी के रिकॉर्ड से बाहर नहीं हुए हैं।

21,500 करोड़ की लावारिस रकम
बता दें कि एलआईसी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उसके पास सितंबर 2021 तक पॉलिसीधारकों के 21,500 करोड़ रुपये ऐसे हैं जो लावारिस पड़े हैं। यानी इनके लिए कोई दावा करने वाला नहीं है। इसका मतलब या तो इन पॉलिसीधारकों की मौत हो गई या फिर इनके बारे में उनके परिवार को पता नहीं है। मार्च 2021 तक 18,495 करोड़ रुपये और 2020 मार्च तक यह रकम 16,052 करोड़ रुपये थी जो मार्च 2019 तक 13,842 करोड़ रुपये थी।

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल आईपीओ
एलआईसी का ये आईपीओ अब तक सबसे बड़ा आईपीओ होगा। सेबी में सौंपे गए डीआरएपी के अनुसार, एलआईसी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी के अंतर्गत 31.6 करोड़ शेयर जारी करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिसाब से कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये होगी। अमूमन किसी बीमा कंपनी का मार्केट कैप इस वैल्यू का चार गुना होता है। इस हिसाब से देखें तो एलआईसी की मार्केट वैल्यू 288 अरब डॉलर यानी करीब 22 लाख करोड़ रुपये होगी और एलआईसी देश की सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी बन जाएगी। 

निवेश से पहले निपटाएं ये दो काम  
अगर आप एलआईसी आईपीओ में निवेश करने क मन बना रहे हैं तो आपके लिए सबसे पहले कुछ जरूरी बातों को जानना आवश्यक है। एलआईसी आईपीओ में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपके पास एलआईसी पॉलिसी खाते से जुड़ा पैन और डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। यानी आपको जल्द से जल्द इन दोनों को कामों को निपटाना जरूरी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें