फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani-LIC Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जारी हंगामे के बावजूद एलआईसी का अदाणी समूह पर भरोसा बरकरार, लिया ये फैसला

Tue, 11 Apr 2023 03:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani-LIC Row: शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का भाव लगभग आधा होने के बावजूद एलआईसी ने अदाणी समूह की इस कंपनी में 3,57,500 शेयरों की खरीदारी की है। अदाणी एंटरप्राइजेज में सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.26% हो गई है। दिसंबर महमीने में यह 4.23% थी।
विज्ञापन
एलआईसी का अदाणी की कंपनियों में निवेश। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी महीने में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने और उसके बाद शुरू हुए हंगामे के बावजूद देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का भरोसा अदाणी समूह के शेयरों पर बना हुआ है। अदाणी समूह पर लग रहे तमाम आरोपों के बावजूद सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने मार्च तिमाही में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

विज्ञापन

एलआईसी में अदाणी एंटरप्राइजेज ने 3,57 लाख शेयर खरीदे
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के शेयरों का भाव लगभग आधा होने के बावजूद एलआईसी ने अदाणी समूह की इस कंपनी में 3,57,500 शेयरों की खरीदारी की है। अदाणी एंटरप्राइजेज में सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.26% हो गई है। दिसंबर महमीने में यह 4.23% थी।

एलआईसी ने इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावे अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। वहीं बीमा कंपनी के समूह के तीन शेयरों अदाणी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार पर लगाया था एलआईसी और एसबीआई पर दबाव देने का आरोप 
अदाणी समूह की कंपनियों में एलआईसी का निवेश जनवरी 2023 के अंत में करीब 30,127 करोड़ रुपये का था। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निधाना साधा कि वह अदाणी समूह को बचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई पर समूह की कंपनियों में निवेश का दबाव बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें