फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oyo Layoffs: ओयो में 600 कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी बोली- हटाए गए लोगों के लिए बेहतर नौकरी सुनिश्चित करेंगे

Sat, 03 Dec 2022 06:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Oyo Layoffs in India: कंपनी की ओर से कहा गया है कि ओयो अपने उत्पाद, इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो वेकेशन होम्स टीमों का आकार घटा रहा है। हालांकि दूसरी ओर कंपनी रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में लोगों को जोड़ने वाली है।
विज्ञापन
ओयो में भी छंटनी की तैयारी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओयो ने अपनी प्रौद्योगिकी और उत्पाद टीमों में 600 कर्मियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। कंपनी के अनुसार उसने कई परियोजनाओं को बंद करने और टीमों का विलय करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह सेल्स डिपार्टमेंट में 240 से 260 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी की ओर से कहा गया, "ओयो अपने उत्पाद, इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो वेकेशन होम्स टीमों का आकार घटा रहा है। हालांकि दूसरी ओर कंपनी रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में लोगों को जोड़ने वाली है। ओयो अपने 3700 कर्मचारियों की संख्या में दस फीसदी की कटौती करना चाहती है। इसके तहत कंपनी अपने 600 कर्मचारियों को बाहर करेगी जबकि 260 नए कर्मचारियों को बहाल करेगी।" कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह अपने उत्पाद और इंजीनियरिंग विभाग का विलय करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के संस्थापक बोले- हम सुनिश्चित करेंगे कि जो जा रहे उन्हें बढ़िया नौकरी मिले

oyo rooms - फोटो : social media
ओयो के संस्थापक और समूह के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों को नौकरी गंवानी पड़ रही है उनमें अधिकांश को बढ़िया नौकरी मिल जाए। ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और मैं स्वयं इन कर्मचारियों की जॉब हसिल करने में मदद करूंगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें इन प्रतिभाशाली साथियों से अलग होना पड़ रहा है जिन्होंने कंपनी में बहुमूल्य योगदान दिया है। जैसे-जैसे ओयो बढ़ता है और भविष्य में इनमें से कुछ कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, हम पहले अपने इन कर्मियों तक पहुंचेंगे और काम की पेशकश करेंगे। कंपनी की ओर से कहा गया, "ओयो अपने उत्पाद, इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो वेकेशन होम्स टीमों का आकार घटा रहा है। हालांकि दूसरी ओर, कंपनी रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में लोगों को जोड़ने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें