इंफोसिस-टीसीएस देंगी 90000 रोजगार।
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाद इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिज और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों का नाम हैं। जिन्होंने अपनी कुल कार्यक्षमता में महिलाओं को क्रमशः 40%, 36%, 28% और 18% महिलाओं को मौका दिया है।
लिस्ट के अनुसार, महिलाओं को मौका देने वाली टॉप 10 कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिस, रिलायंस इंडसट्रीज, मदरसर सुमी सिस्टम्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पेज इंडस्ट्रीज का नाम है।
इन कंपनियों में पेज इंडस्ट्रीज जिनकी वैल्यू करीब 55,511 करोड़ रुपये है के कार्यबल में करीब 74% महिलाएं हैं। उसके बाद मदरसन सुमी सिस्टम्स नामक कंपनी का नाम है, वहां काम करने वालों में 41% महिलाएं हैं।
एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने ‘2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ सूची जारी की है। भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची का यह दूसरा संस्करण है।
'2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' सूची में शामिल कंपनियों के बोर्ड में 16 प्रतिशत महिलाएं हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और इन 500 कंपनियों का विस्तार हो रहा है कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं का योगदान बढ़ सकता है।
हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 लिस्ट के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज देश में महिलाओं की नियुक्ति के मामले में सबसे अव्वल है। इस कंपनी में लगभग 2.1 लाख महिलाएं काम करती हैं। इस लिस्ट के अनुसार, एडटेक प्रमुख BYJU's, ₹47,680 करोड़ की वैल्यू के साथ भारत में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश आकर्षित करने वाली सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में सबसे ऊपर है। ओला दूसरे स्थान पर और पेटीएम तीसरे स्थान पर है।