फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसूर के महाराजा के कर्मचारी को ठगा, ईडी ने जब्त की 117 करोड़ की संपत्ति वाले

Thu, 21 Nov 2019 10:06 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसूर के महाराजा के ब्रिटिश चर्म प्रसाधक (जानवरों की खाल में भूसी भरने वाला) से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले माइकल फ्लायॉड ईश्वर की 117.87 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने माइकल फ्लायॉड की संपत्तियां जब्त करने के लिए धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया। फ्लायॉड घोड़ों को प्रशिक्षित करता है। जब्त की गई संपत्तियों में 70 बहुमूल्य ट्राफी, रोजवुड से बना फर्नीचर, मैसूर में एक घर और केरल  के वायनाड जिले में स्थित एक कॉफी बागान शामिल हैं।

जाली कागजात से किया फ्रॉड

जांच एजेंसी ने बताया कि मैसूर के महाराजा के चर्म प्रसाधक एडविन जौबर्ट वान इंगेन भारत में रहते थे। माइकल फ्लायॉड ईश्वर ने जाली कागजातों के सहारे मैसूर के महाराजा द्वारा वान इंगेन को दिए गए तोहफे को हथिया लिया। 2013 में बंगलूरू पुलिस की सीआईडी ने आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसके बाद ईडी ने जांच अपने हाथ में ले लिया था। सीआईडी उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले की छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन


उसे पता था कि वान इंगेन ने शादी नहीं की और बुजुर्ग है। उसने इसका फायदा उठाते हुए जालसाजी से वान इंगेन की संपत्ति अपने नाम कर ली। वान इंगेन का 101 साल की उम्र में 2013 में निधन हो गया। ईडी मामले में आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें