फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs In Startup: सालाना आधार पर स्टार्टअप क्षेत्र में 32 फीसदी अधिक भर्तियां हुईं; इंदौर, लखनऊ और कोयंबटूर आगे

Tue, 06 May 2025 03:01 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

स्टार्टअप क्षेत्र में सालाना आधार पर 32 फीसदी अधिक भर्तियां हुई हैं। टियर-2 शहरों में भी मजबूत विस्तार हो रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में मिल रहीं नौकरियों में आईटी सर्विस सबसे आगे है। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और एजुकेशन/ई-लर्निंग जैसे सेक्टर में कमी आई है। स्टार्टअप में भर्तियों के मामले में इंदौर, लखनऊ और कोयंबटूर जैसे शहर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत ज्यादा भर्ती हुई है। पिछले तीन महीनों में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।फाउंड-इट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का संगठित रोजगार बाजार मजबूत बना हुआ है, जिसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन

टियर-2 शहरों में भी मजबूत विस्तार
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में नए स्टार्टअप पंजीकरण में 22 प्रतिशत की वृद्धि से भर्ती की यह गति और अधिक मजबूत हुई है। स्टार्टअप के विस्तार के तरीके में एक बड़ा बदलाव आया है। विकास अब केवल प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। टियर-2 शहरों में भी मजबूत विस्तार हो रहा है।

स्टार्टअप भर्ती में 32 फीसदी के साथ आईटी सर्विस सबसे आगे
अनुभवी पेशेवरों की भर्ती पर जोर बढ़ रहा है, जो दीर्घकालिक स्थिरता पर रणनीतिक ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है। स्टार्टअप भर्ती में 32 फीसदी के साथ आईटी सर्विस सबसे आगे है। 2024 में 23 प्रतिशत था। हेल्थकेयर में स्टार्टअप भर्ती 6 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो गया है।

ये भी पढ़ें- SBI Report: रिजर्व बैंक इस साल ब्याज दर में कर सकता है बड़ी कटौती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा

नौकरी की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत बढ़ी
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और एजुकेशन/ई-लर्निंग जैसे सेक्टर में कमी आई है। टियर-2 शहर तेजी से प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहे हैं, जहां अप्रैल, 2024 में उनकी नौकरी की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल, 2025 में 31 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें- Moody's: तनाव बढ़ने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका, भारत की आर्थिक वृद्धि पर नहीं पड़ेगा असर
विज्ञापन

इंदौर, लखनऊ और कोयंबटूर सबसे आगे
रिपोर्ट के अनुसार, कोयंबटूर, जयपुर, इंदौर, लखनऊ और भुवनेश्वर स्टार्टअप भर्ती का नेतृत्व कर रहे हैं। बंगलूरू, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्टार्टअप की भर्तियों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में स्थिति स्थिर रही।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें