रिलायंस जियो ने विमानों में वाई-फाई सुविधा देने के लिए दूरसंचार विभाग के पास आवेदन किया है। इससे पहले बीएसएनएल और एयरटेल को दूरसंचार विभाग की तरफ वाई-फाई सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल चुका है।
इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए ऑर्टस कम्यूनिकेशन, स्टेशन सैटकॉम और क्लाउड कॉस्ट डिजिटल ने भी आवेदन कर रखा है। हालांकि ऑर्टस कम्यूनिकेशन से दूरसंचार विभाग ने कुछ सूचनाएं मांगी हैं।
दूरसंचार विभाग ने सबसे पहले ह्यूजेस कम्यूनिकेशन इंडिया लिमिटेड को लाइसेंस दिया था। इसके अलावा टाटा टेलीनेट, सरकारी कंपनी बीएसएनएल और ओमिनी कनेक्ट थीं। इससे पहले सुरक्षा को ध्यान में रखकर विभाग समेत दूरसंचार आयोग ने यह सेवा मुहैया कराने में देसी सेटेलाइट का उपयोग करने को कहा है।