अस्थाई तौर पर बंद हो चुकी जेट एयरवेज के यात्रियों को 45 दिन के अंदर रद्द टिकट का पैसा रिफंड करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि यात्रियों को पैसा कब तक मिलेगा।
कंपनी ने कहा कि ट्रैवल कंपनियों और उनके एजेंट को 20 मई तक फॉर्म भरकर के देना होगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट पोर्टल (आईएटीए) पर जाकर के अप्लाई करना होगा। कंपनी ने पहले से ही अपना पैसा आईएटीए के पास जमा कर रखा है।
जिन यात्रियों ने क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के जरिए टिकट की बुकिंग कराई है उनके लिए रिफंड का प्रोसेस अलग तरीके से जारी होगा। इसके लिए कंपनी अलग से एलान करेगी। बंद हो चुकी जेट एयरवेज ने अब रद्द हुई फ्लाइट्स के टिकट पर रिफंड देने का एलान कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए यात्रियों को ई-मेल भेजना शुरू कर दिया है ताकि वो रिफंड के लिए क्लेम कर सकें।