फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट की नई मुसीबतः पीएफ जमा न करने पर मिला नोटिस, दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 10 May 2019 03:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बंद हो चुकी जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां कर्मचारियों का मार्च महीने से पीएफ जमा नहीं करने पर कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ अभी तक निवेशकों द्वारा रुचि नहीं दिखाई देने से बैंक कर्ज को बट्टे-खाते में डाल सकते हैं। 

नहीं जमा किया पीएफ का पैसा

जेट एयरवेज ने मार्च महीने से अपने मुंबई के पीएफ कार्यालय में दर्ज 13,839 कर्मचारियों का पीएफ खाते में पैसा जमा नहीं किया है। अब सहायक पीएफ आयुक्त के कार्यालय से कंपनी को नोटिस भेज दिया है। 

कर्मचारियों को मिलेगा पैसा

हालांकि मुंबई के सहायक पीएफ आयुक्त दिलीप राठौड़ ने कहा कि अगर कर्मचारी क्लेम करते हैं तो फिर उनको पैसा मिलेगा। इसके अलावा उनको एडवांस भी दिया जा सकता है। 

दर्ज होगा मुकदमा

पीएफ आयुक्त ने जेट एयरवेज को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो पीएफ कानून 1952 के सेक्शन सात के तहत पूछताछ और पुलिस में कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 409 के तहत एफआईआर दर्ज करा सकता है 

बट्टे खाते में जा सकता है कर्ज

एसबीआई की अगुवाई वाले बैंक जेट एयरवेज का 8400 रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक जिन निवेशकों ने अपनी निविदाएं जेट एयरवेज को खरीदने के लगाई थीं, उनमें से किसी ने भी अगला कदम नहीं उठाया है। 

बैंकों को हो सकता है बड़ा नुकसान

फिलहाल बोली नहीं लगने से बैंकों को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जेट एयरवेज के पास फिलहाल ना तो स्लॉट बचे हैं, पायलट छोड़ कर दूसरी कंपनियों में चले गए हैं और प्लेन में अन्य कंपनियों को उड़ाने के लिए दे दिए गए हैं। आज रात तक का समय बचा है जब जेट एयरवेज को खरीदने वाली कंपनी को अपनी बोली बैंक के पास जमा करनी है। अगर देर रात तक जेट एयरवेज के लिए बोली नहीं लगी तो फिर कंपनी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी। 

भुनाएंगे बैंक गारंटी

फिलहाल एचडीएफसी ने अपना बकाया वसूलने के लिए जेट का एक कार्यालय नीलाम करने का फैसला किया है। इसके साथ ही हवाई अड्डा प्राधिकरण भी जेट की तरफ से मिली बैंक गारंटी को भुना सकता है। जेट ने देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर अपने कार्यालय के लिए लीज पर जगह ले रखी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें