स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो फिर सस्ते में टिकट बुक करा सकते हैं। घाटे में चल रही जेट एयरवेज ने 15 अगस्त के मौके पर एक सेल ऑफर निकाला है, जिसके जरिए आप ऐसा कर सकते हैं।
आज से शुरू हुआ ऑफर
कंपनी का ऑफर आज (7 अगस्त) से शुरू हुआ है जोकि 15 अगस्त तक चलेगा। इस ऑफर के तहत यात्रियों को इकोनॉमी व बिजनेस क्लास की टिकट की बुकिंग पर 30 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
20 शहरों में कर सकेंगे यात्रा
यात्री इस ऑफर के तहत विश्व के 20 शहरों में यात्रा करने के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। इन शहरों में यूरोप के शहर भी शामिल हैं। यात्रियों को इसके तहत एकतरफा या फिर रिटर्न टिकट के लिए एक ही किराया देना होगा।
इन शहरों में कर सकते हैं यात्रा
इस ऑफर के तहत जिन शहरों में यात्रा हो सकेगी उनमें लंदन, मैंचेस्टर, एमस्टर्डम, बुडापेस्ट, मेड्रिड, एडिनबर्ग, हैमबर्ग, पीसा, लक्जमबर्ग, वियना, डसेलडोर्फ, पेरिस, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, बहरीन, दोहा, दमम्म, रियाद, जेद्दा, कुवैत, मस्कट, ढाका, काठमांडू, कोलांबो, बैंकॉक, सिंगापुर, हांगकांग और टोरंटो शामिल हैं।