फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज के 410 पायलट दे चुके हैं इस्तीफा, कई और नौकरी छोड़ने की तैयारी में

Tue, 23 Apr 2019 05:54 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज (फाइल)
विज्ञापन
जेट एयरवेज क्या फिर से उड़ान भर पाएगा इस पर सवालिया निशान लगा हुआ है। बीते सात महीनों के दौरान 410 सह-पायलटों और कैप्टन के नौकरी छोड़ने के बाद जेट एयरवेज के पास अब 1,527 पायलट बचे हैं। एयरलाइन के पायलट संघ, नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने सदस्यों को बताया है कि कुछ विमानों को, जहां विमान संचालन दल के साथ अन्य लोगों द्वारा लिया जाता है, किराए पर देने की योजना पर काम किया जा रहा है। स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस जेट एयरवेज के जमीन पर खड़े बोइंग 737 और बी777 को लेने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


जेट प्रबंधन के साथ एक बैठक के बाद एनएजी ने अपने सदस्यों को भेज गए एक संचार में कहा कि पिछले साल सितंबर से लेकर 31 मार्च 2019 तक 410 पायलट इस्तीफा दे चुके हैं। अब एयरलाइंस के साथ आधिकारिक रूप से करीब 1527 पायलट हैं। इसमें कहा गया है कि, "विमान को लीज पर देने की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसे क्रियान्वित करने के तौर-तरीकों पर विचार हो जाने और ठोस योजना बन जाने के बाद और इसके बारे में स्पष्टता से बताया जाएगा।" 

जेट एयरवेज ने पिछले बुधवार को अस्थाई तौर पर अपने विमानों का संचालन बंद कर दिया। कर्ज देने वाला स्टेट बैंक के नेतृत्व वाला बैंकों का समूह जमीन पर खड़े हो चुकी एयरलाइन के खरीदार के चयन के लिए एक प्रक्रिया का पालन कर रही है। इसके नतीजे के बारे में करीब 15 मई तक पता चल सकेगा। अगर कोई खरीदार नहीं मिलता है तो एयरलाइंस कंपनी दिवालिया घोषित की जा सकती है। 
विज्ञापन


जेट एयरलाइंस के कई पायलट और पेशेवर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। एयरलाइंस के पायलटों की संख्या में और कमी आ सकती है क्योंकि इनमें से कई पायलट अन्य भारतीय एयरलाइंस और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में इंटरव्यू दे चुके हैं और अपनी नई नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट लेटर का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें