हाल ही में एयर एशिया ने बंगलूरू और अमृतसर के बीच नई सेवा शुरू की है। इस रूट पर कंपनी 22 जुलाई तक बुकिंग करने वाले यात्रियों को 30 फीसदी की छूट दे रही है। वहीं विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर से क्वालालुंपर तक का टिकट 3999 रुपये में मिल रहा है। इस रूट पर यात्री 31 जनवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे।
एयर एशिया ने पहले निकाला था यह ऑफर
देश और विदेश में घूमने के लिए इस साल नवंबर से लेकर के अगले साल अगस्त तक का प्लान बना रहे हैं तो फिर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने बिग सेल के नाम से मई में ऑफर निकाला था।
यह ऑफर प्रत्येक एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए है, जिसमें किराया 999 रुपये से शुरू होकर के 3500 रुपये के बीच था। जिन शहरों के लिए यह ऑफर था उनमें भुवनेश्वर, कोच्चि, नई दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़, रांची, जयपुर, चेन्नई, पुणे, सूरत, विशाखापट्टनम, कोलकाता व इंफाल शामिल हैं।
कंपनी के इस ऑफर के तहत 1 नवंबर से लेकर के 13 अगस्त 2019 तक एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकते हैं।