हनीट्रैप प्रकरण में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के कोफाउंडर और 1993 से सीईओ रहे जेनसन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच पद छोड़ा है। उन्हें करीब 33 साल बाद अपना पद छोड़ना पड़ा है। उनके उत्तराधिकारी कौंन होंगे? इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
यह खबर दो कथित विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद आई है। इनमें से एक संबंध एक ऐसी कारोबारी महिला से जुड़ा है, जिसका अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी खुफिया एजेंसी से संबंध होने का शक है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के बाद उनके इस्तीफे का फैसला लिया गया।
एनवीडिया प्रमुख का इस्तीफा कितना अहम?
63 वर्षीय हुआंग पर उनके व्यक्तिगत संबंधों और कंपनी के लिए उनके संभावित प्रभावों को लेकर जांच बढ़ गई है। हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उन्होंने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में बदल दिया है। वह वैश्विक एआई उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं।
कंपनी के बोर्ड बैठक के बाद बताया गया है कि जे
जेन्सन हुआंग पर क्या आरोप हैं और शेयरों पर क्या असर पड़ा?
- दो रिश्तों की खबरें: रिपोर्टों के मुताबिक, हुआंग का एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ संबंध सामने आया, वहीं इससे पहले एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ उनके संबंधों की खबर आई थी, जिसके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से संबंध होने का संदेह है।
- जांच और हुआंग का बयान: हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी। बोर्ड ने कानूनी फर्म वैचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज (Wachtell, Lipton, Rosen & Katz) के सहयोग से स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
हुआंग के मुहर लगाने वाले एनवीडिया बोर्ड में कौन-कौन?
एनवीडिया में कोई पारंपरिक बोर्ड चेयरमैन नहीं होता, बल्कि एक लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर होता है। हुआंग के अलावा बोर्ड के सभी 10 सदस्य स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) हैं। भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह (एली लिली की पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर) इस बोर्ड का प्रमुख हिस्सा हैं और वह कंपनी की ऑडिट कमेटी व कंपनसेशन कमेटी दोनों में शामिल हैं।
एनवीडिया के कुल 11 सदस्यीय निदेशक मंडल में शामिल सभी सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं:
- जेनसन हुआंग (Jensen Huang): सह-संस्थापक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)।
- स्टीफन सी. नील (Stephen C. Neal): लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और प्रख्यात लॉ फर्म कूली (Cooley) के चेयरमैन एमेरिटस।
- डॉ. आरती शाह (Aarti Shah): स्वतंत्र निदेशक (ऑडिट और कंपनसेशन कमेटी सदस्य)।
- टेंच कॉक्स (Tench Coxe): वेंचर कैपिटलिस्ट एवं सटर हिल वेंचर्स के पूर्व प्रबंध निदेशक (1993 से बोर्ड में)।
- हार्वे सी. जोन्स (Harvey C. Jones): सिनॉप्सिस के पूर्व सीईओ व टेक्नोलॉजी निवेशक (1993 से बोर्ड में)।
- ए. ब्रूक सीवेल (A. Brooke Seawell): वेंचर कैपिटलिस्ट, न्यू एंटरप्राइज एसोसिएट्स के पूर्व पार्टनर (ऑडिट कमेटी चेयरमैन)।
- मार्क ए. स्टीवंस (Mark A. Stevens): सिकोइया कैपिटल के पूर्व प्रबंध साझेदार एवं एस-क्यूब्ड कैपिटल के प्रमुख।
- डॉन हडसन (Dawn Hudson): पेप्सिको नॉर्थ अमेरिका की पूर्व सीईओ और एनएफएल की पूर्व सीएमओ (कंपनसेशन कमेटी चेयर)।
- जॉन ओ. डाबिरी (John O. Dabiri): कैलटेक (Caltech) में एयरोनॉटिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर।
- मेलिसा बी. लोरा (Melissa B. Lora): टैको बेल इंटरनेशनल की पूर्व प्रेसिडेंट।
- सुजैन नोरा जॉनसन (Suzanne Nora Johnson): गोल्डमैन सैक्स की पूर्व वाइस-चेयरमैन (जुलाई 2026 में बोर्ड में शामिल)।