मोदी सरकार जीरो बैलेंस पर खोले गए जनधन खाताधारकों को तोहफा देने जा रही है। सरकार ऐसे खाताधारकों को 3 साल का बीमा कवर देने का प्लान कर रही है। इस बीमा कवर में एक्सीडेंटल और जीवन बीमा दोनों कवर होगा। सरकार 16 करोड़ जनधन खातों को आधार से भी लिंक कर चुकी है। इससे सरकार को बीमा कवर की राशि देने में आसानी होगी।
2 लाख रुपये का होगा कवर
इस स्कीम के तहत प्रत्येक खाताधारक को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा और सरकार पर 9 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार इस कदम की घोषणा बजट में कर सकती है। इस बीमा कवर के लिए किसी भी खाते में पड़े बैलेंस या फिर कितने ट्रांजैक्शन किए है इसको आधार नहीं माना जाएगा।