जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) कार्डियोवैस्कुलर तकनीक वाली कंपनी एबायोमेड का अधिग्रहण करेगी। इस सौदे पर जेएंडजे 16.6 अरब डॉलर खर्च करेगी। जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से बताया गया है कि उसने अपने चिकित्सा उपकरण खंड को मजबूत करने के लिए यह अधिग्रहण किया है।
कंपनी की ओर से मंगलवार को इस डील की जानकारी देते हुए कहा गया है कि वह एबायोमेड के प्रत्येक शेयर के लिए 380 डॉलर का भुगतान करेगी। इसके अलावा कुछ वाणिज्यिक और दूसरे लक्ष्यों के पूरा करने पर प्रति शेयर 35 डॉलर का नकद भुगतान भी किया जाएगा। बता दें कि एबायोमेड ने ऐसी तकनीक विकसित की है जो कोरोनरी धमनी की बीमारी और हृदयाघात का इलाज करती है।