फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: आतंकी फंडिंग में क्रिप्टो के इस्तेमाल की निगरानी के लिए दबाव बनाएगा भारत, जानें वित्तमंत्री का प्लान

Tue, 01 Nov 2022 07:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

G20: वित्तमंत्री ने कहा है कि जी20 बैठक के दौरान चर्चा के लिए बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार के साथ-साथ खाद्य व ऊर्जा क्षेत्रों की बेहतरी जैसे आठ क्षेत्रों को रेखाकित किया गया है। बता दें कि भारत ने 20 विकसित और विकासशील देशों के समूह जी20 के बैठक की अध्यक्षता इंडोनेशिया से हासिल की है।
विज्ञापन
जी-20 शिखर सम्मेलन - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा है कि भारत उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने और क्रिप्टो परिसंपत्तियों का आतंकी फंडिंग में हो रहे इस्तेमाल की निगरानी के लिए जी 20 बैठक के दौरान दबाव बनाएगा। बता दें कि जी 20 देशों की बैठक एक दिसंबर से शुरू होने वाली है जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत करेगा। 

वित्तमंत्री ने बताया कि जी20 बैठक के दौरान चर्चा के लिए बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार के साथ-साथ खाद्य व ऊर्जा क्षेत्रों की बेहतरी जैसे आठ क्षेत्रों को रेखाकित किया गया है। बता दें कि भारत ने 20 विकसित और विकासशील देशों के समूह जी20 के बैठक की अध्यक्षता इंडोनेशिया से हासिल की है।

बता दें कि भारत एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर जी20 देशों की बैठक की अध्यक्षता कर रहा है जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, बढ़ती ब्याज दरों और वैश्विक मांग में मंदी के कारण कई विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही है।

जी20 देशों की बैठक के बारे में बोलते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया के अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं। हमारे मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल ठीक हैं। साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि उभरते बाजारों को हमेशा विकसित देशों में होने वाली घटनाओं के प्रभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि G20 फोरम में भारत लगातार अपनी स्थिति बनाए हुए है और उभरते बाजारों और निम्न व मध्यम आय वाले देशों की चिंताओं को व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें