फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से चार्ज होकर उड़ेगा यह हवाई जहाज, 1000 किमी तक भर सकेगा उड़ान

Mon, 24 Jun 2019 04:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : The Times Of Israel
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार और साइकिल के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी इलेक्ट्रिक प्लेन के बारे में सुना है ? ये खबर आप में से कुछ लोगों को हैरान कर सकती है कि बहुत जल्द इलेक्ट्रिक प्लेन आ सकते हैं। दरअसल हाल ही में पेरिस के एक एयर शो में विश्व के पहले इलेक्ट्रिक प्लेन का प्रदर्शन किया गया था। 

विश्व का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट इवेंट है पेरिस एयर शो 

टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, विश्व के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट इवेंट 'पेरिस एयर शो' में इलेक्ट्रिक एयरप्लेन का प्रदर्शन हुआ। बता दें कि इस अनोखे ई-प्लेन का नाम एलिस (Alice) है।  

इलेक्ट्रिक गाड़ी की तरह होगा चार्ज

ई-प्लेन बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इसकी बैटरी का वजन प्लेन के कुल वजन का 65 फीसदी है। इसकी खास बात यह है कि ये इलेक्ट्रिक गाड़ी की तरह ही चार्ज होगा और फुल चार्ज होने पर यह 600 मील या करीब 1000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। हालांकि फेडरल एविएशन अथॉरिटी से सर्टिफिकेट लेने के लिए अभी एलिस की और टेस्टिंग की जाएगी। इसमें कुछ सालों का समय लगेगा। 

यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया

एविएशन के सीईओ Omer Bar-Yohay ने कहा कि इस प्लेन को यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया है और इसे यात्रियों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। इसकी लुक की बात करें तो ये वेल के आकार (whale-shaped) जैसा है। प्लेन के निर्माताओं को उम्मीद है कि धीरे-धीरे इस प्लेन का साइज और भी बड़ा हो सकेगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लेन की सप्लाई में दिक्कत आ सकती है लेकिन इसकी मांग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें