फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरडाई रिपोर्ट: बीमा कंपनियों के खिलाफ 1.27 लाख शिकायतें, गलत बिक्री के 26,107 केस

Thu, 28 Dec 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के अनुसार, कुल शिकायतों में सरकारी कंपनियों के खिलाफ 81,494 और निजी कंपनियों के खिलाफ 45,884 शिकायतें मिलीं हैं। मिससेलिंग में सरकारी के खिलाफ 2,978 और निजी के खिलाफ 23,129 शिकायतें रही हैं।
विज्ञापन
Insurance - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमा उद्योग के खिलाफ वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1.27 लाख शिकायतें मिलीं हैं। इसमें से 22 फीसदी यानी 26,107 शिकायतें गलत तरीके से पॉलिसी बेचने की रही हैं। हालांकि, 2021-22 की 1.55 लाख शिकायतों की तुलना में 28 हजार की कमी आई है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल शिकायतों में सरकारी कंपनियों के खिलाफ 81,494 और निजी कंपनियों के खिलाफ 45,884 शिकायतें मिलीं हैं। मिससेलिंग में सरकारी के खिलाफ 2,978 और निजी के खिलाफ 23,129 शिकायतें रही हैं। जीवन बीमा की तरह ही स्वास्थ्य बीमा में 66 फीसदी शिकायतें दावों के निपटान के मामले में मिलीं हैं। इस तरह की गलत बिक्री पर बीमा उद्योग ने सात लाख एजेंटों को नौकरी से निकाल भी दिया है। बीमा उद्योग में कुल 26.28 लाख एजेंट हैं। इसमें सरकारी कंपनी के 13.47 लाख और निजी के 12.80 लाख एजेंट हैं। पिछले वित्त वर्ष में 8.85 लाख नए एजेंट जुड़े, लेकिन सात लाख को निकाल भी दिया गया। कुल प्रीमियम में व्यक्तिगत एजेंटों का योगदान सबसे अधिक 52.76 फीसदी रहा है।

सबसे अधिक दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के मामले

विज्ञापन

2022-23 में स्वास्थ्य बीमा में कुल 2.36 करोड़ दावों का निपटान किया गया। इसमें 70,930 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात का योगदान 64 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें