फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरडा ने दिया तोहफा, अब स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए अदा कर सकेंगे मासिक प्रीमियम

Tue, 24 Sep 2019 05:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा लेने वाले ग्राहक अब मासिक आधार पर प्रीमियम जमा कर सकेंगे। इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने नियमों में बदलाव करते हुए इस तरह का आदेश जारी किया है। यह आदेश स्वास्थ्य के अलावा साधारण बीमा कंपनियों पर भी लागू होगा, जो इस तरह के उत्पाद बेचती हैं। हाल ही में इरडा ने इसके लिए सर्कुलर को जारी किया है। 

इस तरह दे सकेंगे प्रीमियम की राशि

आदेश के मुताबिक अब कोई भी ग्राहक जो साधारण या फिर स्वास्थ्य बीमा लेगा, वो मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर प्रीमियम को जमा कर सकेगा। इसके साथ ही बीमा कंपनियां पॉलिसी डॉक्यूमेंट में छोटे बदलाव कर सकेंगी, ताकि बीमाधारक को इसके बारे में सही से जानकारी हो सके। हालांकि इससे पॉलिसी कवरेज के नियम और शर्तों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 

65 साल से अधिक वाले भी ले सकेंगे बीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के लोग भी बीमा उत्पाद खरीद सकेंगे। इसके लिए कंपनियों को इरडा से अनुमति लेनी होगी। कंपनियां प्रीमियम की राशि को 15 फीसदी तक बढ़ा या फिर घटा सकेंगी। इरडा ने पॉलिसी धारकों को एक बड़ा फायदा देते हुए कहा है कि अगर कंपनियां चाहेंगे तो वो अपनी किसी भी पॉलिसी में गंभीर बीमारियों को जुड़वा सकेंगे, जो कि पहले से पॉलिसी में शामिल नहीं हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें सभी स्टेकहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए प्रीमियम की राशि में किसी तरह का कोई बदलाव होगा। 

विज्ञापन


आठ पेज के इस सर्कुलर के बारे में बजाज एलियांज हेड रिटेल हेल्थ रश्मि नंदर्गी ने कहा कि इरडा द्वारा नियमों करने का वो स्वागत करती है। इससे बीमा उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी, साथ ही उत्पाद के बारे में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। इससे कंपनियों के साथ ही बीमा लेने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। साथ ही कंपनियों को किसी भी तरह का बदलाव करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
विज्ञापन


इरडा के नए सर्कुलर को देखने के लिए यहां पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें