फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में लॉन्च होगाा IRCTC का 645 करोड़ का आईपीओ, 315-320 का होगा प्राइस बैंड

Wed, 25 Sep 2019 03:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
irctc
विज्ञापन

आगामी सोमवार (30 सितंबर) नवरात्रों के दूसरे दिन भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी कंपनी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) अपना आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से 645 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने इसके लिए 315 से 320 रुपये का प्राइस बैंड तय कर दिया है। 

विज्ञापन


इतने शेयर करेगी जारी

ड्राफ्ट के मुताबिक, कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ एक लाख 60 हजार शेयरों को जारी करेगी। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने आईडीबीआई कैपिटल मार्केट एंड सिक्युरिटिज, एसबीआई कैपिटल मार्केट और यस कैपिटल को अपना मैनेजर नियुक्त किया है। तीन दिन के लिए आईपीओ खुलेगा और इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग 14 अक्तूबर को होगी। इस आईपीओ के लीड मैनेजर आईडीबीआई कैपिटल मार्केट एंड सिक्युरिटिज, एसबीआई कैपिटल मार्केट और यस सिक्युरिटिज हैं। 

ड्राफ्ट रेड हैरिंग प्रोस्पेक्टस के अनुसार आईआरसीटीसी अकेली ऐसी कंपनी है, जिसे भारतीय रेलवे ने कैटरिंग सेवा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और बोतलबंद पानी की सप्लाई के लिए अधिकृत किया हुआ है। आईआरसीटीसी अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड करेगी। 

अभी है रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी

आईआरसीटीसी में फिलहाल रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी है। आईपीओ लाने से रेलवे इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम कर देगी। केंद्र सरकार भी सभी पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रही है। इस साल केंद्र सरकार ने विनिवेश के जरिए 1,05,000 रुपये की कमाई करने का लक्ष्य रखा हुआ है। फिलहाल सरकार ने इस तरीके से 12,357.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें