फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने किया एलान, अब ग्रे मार्केट में बेचेगा कच्चा तेल

Mon, 06 May 2019 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने कच्चे तेल के निर्यात पर एक बड़ी घोषणा की है। ईरान के डिप्टी तेल मंत्री आमिर हुसैन जमानिनिया ने कहा है कि वे अब कच्चा तेल ग्रे मार्केट के बेचेंगे। ईरान ने ये घोषणा अमेरिका द्वारा चीन, भारत और तुर्की को ईरान से कच्चा तेल ना खरीदने की धमकी देने के बाद की। हुसैन जमानिनिया ने रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद वे कच्चे तेल का निर्यात बंद नहीं करेंगे। 

इसलिए लगाई थी अमेरिका ने रोक

अमेरिकी विश्लेषकों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत समेत आठ देशों को एक बार फिर ईरान से कच्चे तेल का आयात करने की छूट दे सकते हैं। ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। बिगड़ते संबंधों के बीच पिछले साल अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर ईरान से कच्चे तेल के आयात पर रोक लगा दी थी। 

दो मई तक लागू थी कच्चा तेल आयात करने की छूट

ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि ईरान से तेल अयात जारी रखने वाले देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए नवंबर में अमेरिका ने भारत, चीन, तुर्की, दक्षिण कोरिया और जापान समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल आयात करने की छूट दे दी थी। बता दें यह छूट दो मई तक ही लागू थी। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें