मार्च में निर्यात में हुई 219 प्रतिशत की वृद्धि
एपल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष में भारत में 60 प्रतिशत अधिक आईफोन का निर्माण किया। इनकी अनुमानित कीमत 22 अरब डॉलर है। एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट के 2024 में अमेरिका में आईफोन की बिक्री 75.9 मिलियन यूनिट थी, जिसमें मार्च में भारत से निर्यात 3.1 मिलियन यूनिट था। रिपोर्ट में कहा गया कि एपल का भारतीय निर्यात पहले से ही मुख्य रूप से अमेरिका की ओर जा रहा है। यह 28 फरवरी, 2025 तक तीन महीनों में फर्म द्वारा निर्यात किए गए फोन का 81.9 प्रतिशत है। निर्यात में 219 प्रतिशत की वृद्धि के परिणामस्वरूप मार्च 2025 में यह बढ़कर 97.6 प्रतिशत हो गया। यह संभवतः फर्म द्वारा उच्च टैरिफ को रोकने की कोशिश को दर्शाता है।
एपल देता है 2 लाख लोगों को रोजगार
वित्त वर्ष 2025 में एपल ने भारत में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के आईफोन का निर्यात किया। भारत में एपल इकोसिस्टम देश में सबसे बड़े रोजगार सृजनकर्ताओं में से एक है। अनुमान है कि इसने देश के विभिन्न विक्रेताओं के माध्यम से लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि भारत का स्मार्टफोन निर्यात अच्छी दर से बढ़ रहा है। देश इस क्षेत्र में एक "स्थिर और महत्वपूर्ण" खिलाड़ी बन गया है।