फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold rate: सोने में निवेशकों को न्यूट्रल रहने की जरुरत, सोने में लौटी फिर तेजी

Wed, 28 May 2025 06:01 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क अमर उजाला, मुंबई

सार

 सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई दोनों वायदा भाव तेजी से खुले। घरेलू बाजार में सोने के भाव 95,300 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी का भाव 98,000 रुपये पर रहा।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को सोने में मजबूती देखने को मिली क्योंकि पिछले सत्र में कीमतों में गिरावट के आने के बाद निवेशकों द्वारा सोने की खरीदारी की गई, जबकि बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नई नीति बैठक के विवरण के साथ अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की राह देख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सत्र में सोने गिरावट देखी गई, जिसके बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है। सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई दोनों वायदा भाव तेजी से खुले। घरेलू बाजार में सोने के भाव 95,300 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी के भाव 98,000 रुपये किलो के आसपास कारोबार करते दिखे।  
विज्ञापन


सोना-चांदी हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का जून वायदा बुधवार को 144 रुपये तेजी के साथ 95,287 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,143 रुपये था। इसके बाद सोना वायदा 157 रुपये की तेजी के साथ 95,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही, एमसीएक्स पर चांदी वायदा 274 रुपये तेजी के साथ 97,749 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,475 रुपये था। यह 157 रुपये की तेजी के साथ 95,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

एजेंल वन नॉन एग्री कमोडिटी एवं करेंसी के विशेषज्ञ प्रथमेश माल्य कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों द्वारा हाल की खरीदारी के कारण सोने में तेजी आई है। यदि अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच तनाव कम होता है, तो इस वजह से सोने और चांदी के भाव तुरंत कम नहीं होंगे। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद सोने के भाव में उछाल आया है। फेड की कार्यवाही के मिनट आने से पहले बाजार वेट एंड वॉच की स्थिति में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: भारत 2025-26 में दक्षिण एशिया के विकास का मुख्य इंजन बनने के लिए तैयार; WEF की रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन


निवेशकों को न्यूट्रल रहने की सलाह
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में अप्रैल में सोने ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया, लेकिन अब वैश्विक अनिश्चितता थोड़ी कम होने से इसकी कीमतों में कुछ सुधार हो सकता है। ऐसे में निवेशकों को न्यूट्रल नजरिया अपनाने की सलाह है। वर्तमान में सोना खरीदने की जल्दबाजी ने करें और न ही बेचने के लिए मन बनाए। अभी देखो और इंतजार करों की नीति पर निवेशकों चलने की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं, सोने में तेजी लौटी है, लेकिन उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि अमेरिका और यूरोप संघ में तनाव कम होने से सोने की कीमतों में कमी आई है, बावजूद इसके अगर सोने में 3,250-3,280 डॉलर प्रति औंस का समर्थन मिलता है तो सोने में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें