केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि कोरोना पर नियंत्रण के साथ भारत सहित दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसके साथ ही महंगाई भी चुनौती बन रही है। अमेरिका में खुदरा महंगाई दर 30 साल में सबसे ज्यादा है, जबकि भारत में भी 5-6 फीसदी के दायरे में चल रही है।
डॉलर में गिरावट : अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरो, पौंड के मुकाबले डॉलर की कीमत घटती जा रही है।
महंगाई : यूरोप, अमेरिका, भारत सहित सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने महंगाई बढ़ने की चिंता जताई है।
कोरोना संक्रमण : ब्रिटेन, यूरोप, रूस और चीन जैसे देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने से सोने को लाभ मिलेगा।
भूराजनैतिक तनाव : अमेरिका, अफगानिस्तान, चीन व मध्यपूर्व के देशों में भूराजनैतिक तनाव बढ़ने से बाजार में अनिश्चितता भी बढ़ी है।
रुपये में गिरावट : भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 74.24 पर है, जो गिरकर 76 तक जा सकती है।
महामारी बीतने तक बरतें सावधानी
कोविड-19 का जोखिम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। शेयर बाजार ने भले ही पिछले कुछ समय से तगड़ा रिटर्न दिया, लेकिन सुरक्षित और सतत रिटर्न के लिए सोने में लंबे समय तक निवेश बनाए रखने में ही समझदारी है। यह जरूरत के समय आपको तत्काल पूंजी भी उपलब्ध करा सकता है। -फिरोज अजीज, डिप्टी सीईओ, आनंद रथी वेल्थ मैनेजमेंट