जिस तरह से छोटी और मझोली कंपनियां यानी एसएमई में बढ़त की संभावना होती है और आगे चलकर ये एक बड़ी कंपनी के रूप में बदल जाती हैं, उसी तरह से शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में भी यह क्षमता होती है। उनमें स्मॉलकैप से मिडकैप और मिडकैप से लार्जकैप बनने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर आप आगे अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं, तो इन कंपनियों के शेयरों में म्यूचुअल फंड के जरिये सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। कुछ ऐसी कंपनियां होती हैं जो अंडररेटिंग होती हैं। ऐसे में जब इनकी रेटिंग आगे की जाती है, तब इनके वास्तविक वृद्धि का पता चलता है।
बीएसई की 100 से आगे की कंपनियों में मौका
आप कम रेटिंग वाली ब्लूचिप कंपनियों में निवेश कर सकते हैं, जिनमें बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा बनने की क्षमता है। बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स में वे कंपनियां शामिल हैं, जो बीएसई 100 का हिस्सा हैं, लेकिन बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा नहीं हैं। ये 30 कंपनियां ब्लू चिप हैं, जिनमें मदरबोर्ड बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा बनने की क्षमता है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पैसिव कैटेगरी में नया फंड ऑफर लॉन्च किया है। यह बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स फंड बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स की तरह होगा।
ये भी पढ़ें:- आईटीआर फाइलिंग शुरू: फॉर्म-16 के बिना भी आसानी से दाखिल कर सकते हैं आयकर रिटर्न, फॉर्म-26AS होगा मददगार
पिछले 10 वर्षों में 20 शेयर बढ़ गए आगे
पिछले 10 वर्षों में 20 स्टॉक बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 से बीएसई सेंसेक्स में आगे बढ़े हैं। यह इंडेक्स कम प्रतिनिधित्व वाले लार्ज कैप को कवर करता है, जो एक ऐसा बेहतर स्थान है, जिसे कोई अन्य इंडेक्स नहीं पकड़ पाता है। दिलचस्प बात यह है कि बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 टीआरआई ने लगातार बीएसई सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे यह ईटीएफ श्रेणी में एक आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है।
पांच वर्षों में 26 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
पांच वर्षों में बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स ने 26 फीसदी चक्रवृद्धि दर और बीएसई सेंसेक्स ने 20.3 फीसदी रिटर्न दिया। तीन वर्षों में भी नेक्स्ट-30 इंडेक्स ने 15.7 फीसदी व सेंसेक्स ने 13.4% रिटर्न दिया। बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स ने पांच साल में निफ्टी-50 और निफ्टी नेक्स्ट-50 टीआरआई से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 12 सेक्टरों में फैला विविधतापूर्ण इंडेक्स है। इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, ग्रासिम, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, अदाणी एंटरप्राइजेज, बीपीसीएल, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और विप्रो जैसी कंपनियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- खतरनाक मेल: उमस भरी गर्मी और लू बन रही जानलेवा, वैज्ञानिकों की चेतावनी- जलवायु परिवर्तन से हालात और गंभीर
बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट-30 इंडेक्स फंड एक अच्छा निवेश अवसर है, क्योंकि यह इंडेक्स अपने 10 साल के ऐतिहासिक औसत से 7 फीसदी नीचे आकर्षक भाव पर कारोबार कर रहा है। जिनके पास डीमैट खाता नहीं है, वे भी इंडेक्स फंड के जरिये निवेश कर सकते हैं। -अरुण गोयल, वित्तीय सलाहकार