फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा, जानें किस ओर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

Tue, 10 Feb 2026 02:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर 24,028 करोड़ रुपये रह गया, जबकि गोल्ड ETF और डेट फंडों में जोरदार निवेश देखने को मिला। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्विटी म्यूचुअल फंडों में जनवरी में निवेश की रफ्तार कुछ धीमी रही। उद्योग संगठन एएमएफआई के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश 24,028 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले महीने की तुलना में 14 प्रतिशत कम है।

लगातार दूसरे महीने इक्विटी फंडों में निवेश घटा 

यह लगातार दूसरा महीना रहा जब इक्विटी फंडों में निवेश घटा। कमजोर बाजार परिस्थितियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा।

उद्योग की कुल परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी जारी 

  • हालांकि, इक्विटी में सुस्ती के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी जारी रही।
  • जनवरी में कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 81.01 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह दिसंबर में 80.23 लाख करोड़ रुपये था।
  • पूरे उद्योग में जनवरी के दौरान 1.56 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। य
  • ह दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये के शुद्ध निकासी के बाद मजबूत वापसी को दर्शाता है, जिसे विभिन्न श्रेणियों में निवेश का समर्थन मिला।

पिछले कुछ महीनों में इक्विटी फंडों में कैसा रहा निवेश?

आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंडों में निवेश नवंबर में 29,911 करोड़ रुपये और दिसंबर में 28,054 करोड़ रुपये था, जो जनवरी में घटा, हालांकि यह अक्तूबर के 24,690 करोड़ रुपये से अधिक बना रहा।

किस ओर रही निवेशकों की दिलचस्पी?

  • इक्विटी योजनाओं में फ्लेक्सी-कैप फंड सबसे आगे रहे, जिनमें 7,672 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मिड-कैप फंडों में 3,185 करोड़ रुपये और लार्ज एवं मिड-कैप फंडों में 3,182 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया।
  • लार्ज-कैप फंडों में 2,005 करोड़ रुपये और स्मॉल-कैप फंडों में 2,942 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। वहीं, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) में 593.69 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखी गई, जिसे मुनाफावसूली और कर-संबंधी समायोजन से जोड़ा जा रहा है।
  • इस बीच, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश में तेज उछाल आया। जनवरी में गोल्ड ETF में 24,040 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो दिसंबर के 11,647 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है।
  • डेट म्यूचुअल फंडों ने भी वापसी करते हुए जनवरी में 74,827 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया, जबकि दिसंबर में इन फंडों से 1.32 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें