फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: इस सप्ताह 13 आईपीओ में निवेश करने का मौका, आठ कंपनियों के शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे

Mon, 09 Sep 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

सेकंडरी की तरह प्राइमरी बाजार में भी धूम है। इस हफ्ते 13 कंपनियां मेन बोर्ड और एसएमई बोर्ड पर लिस्ट होने के लिए आईपीओ ला रही हैं। इनमें से कई कंपनियों में निवेश के मौके हैं। इनमें निवेश व इनकी संभावित लिस्टिंग प्राइस का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय बाद एक बार फिर प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) की बाढ़ आ रही है। इस हफ्ते 13 आईपीओ आ रहे हैं। इसमें से चार मेनबोर्ड पर और बाकी छोटे एवं मझोले (एसएमई) प्लेटफॉर्म पर आएंगे। सभी कंपनियां कुल मिलाकर 8,644 करोड़ रुपये जुटाएंगी। आठ कंपनियों के शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। अगस्त में कुल 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई गई है। मई, 2022 के बाद का किसी एक माह में रिकॉर्ड है। इस समय आईपीओ में निवेश पर अच्छा खासा फायदा मिल रहा है। खासकर शेयरों की लिस्टिंग वाले दिन ही निवेशक मालामाल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कम-से-कम 15,000 रुपये का निवेश
मुख्य बोर्ड पर लिस्ट होने वाली कंपनियों के आईपीओ में खुदरा निवेशकों को कम-से-कम 15,000 रुपये निवेश करना होता है। यह शेयरों के लॉट पर निर्भर होता है, इसलिए यह कभी-कभी 14,000 से 15,000 रुपये के बीच होता है। अधिकतम दो लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।    

  • एसएमई कंपनियों में खुदरा निवेशकों को सुरक्षा देने के लिहाज से न्यूनतम निवेश एक लाख रुपये रखा गया है। इसलिए छोटी कंपनियों के आईपीओ में खुदरा निवेशक बहुत कम दांव लगा पाते हैं।


 

ये हैं प्रमुख कंपनियों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम
इस हफ्ते जिन प्रमुख कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं, उनमें एसएमई प्लेटफॉर्म के श्री तिरुपति बालाजी का भाव 82 रुपये है। ग्रे मार्केट में यह 40 रुपये ऊपर यानी123 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। 48 फीसदी का फायदा। ।

  • माई मुद्रा के शेयर का भाव 110 रुपये है। ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये यानी 150 पर लिस्ट की उम्मीद। दोनों आईपीओ सोमवार को बंद होंगे।
  • ट्रैफिक सोल का भाव 70 रुपये है। ग्रे मार्केट में प्रीमियम 80 रुपये यानी 150 पर लिस्टिंग। 114 फीसदी का फायदा। एसपीपी पॉलीमर का भाव 59 रुपये और ग्रे मार्केट में प्रीमियम 25 रुपये यानी 84 पर लिस्ट। 42 फीसदी मुनाफे की उम्मीद। दोनों 12 सितंबर को बंद होंगे।

मेनबोर्ड वाले इश्यू का ग्रे मार्केट में भाव

कंपनी भाव जीएमपी लिस्टिंग साइज तारीख
पीएन गाडगिल 480 212 692 10-12 सितंबर
बजाज हाउसिंग 70 53 123 9-11 सितंबर
टोलिंस टायर्स 226 30 256 9-11 सितंबर
क्रास 240 00 240 9-11 सितंबर
विज्ञापन

(भाव, लिस्टिंग और जीएमपी रुपये में, साइज करोड़ में, जीएमपी मतलब ग्रे मार्केट प्रीमियम)

आईपीओ में निवेश से पहले उस पर रिसर्च करें। कंपनी का कारोबार देखें और सोच समझकर निवेश करें। इसमें फायदे के साथ जोखिम भी होता है। -अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें