Intel Layoffs: रिपोर्ट में बताया गया है कि छंटनी महीने के अंत में प्रभावी होगी। इसके अनुसार इंटेल 10 जीपीयू सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, आठ सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरों, छह क्लाउड सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, छह उत्पाद विपणन इंजीनियरों और छह सिस्टम-ऑन-चिप डिजाइन इंजीनियरों के साथ अन्य कर्मचारियों को निकाल रहा है।
चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंटेल ने लागत में कटौती के लिए एक बार फिर अमेरिका में बड़े पैमाने पर छंटनी करने की घोषणा की है। सैक्रामेंटो इनो की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने फोल्सम परिसर में 89 नौकरियों को खत्म किया है और सैन जोस, कैलिफोर्निया कार्यालय में 51 नौकरियों में कटौती की है। इससे पहले मई में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह घाटे का सामना करने के बाद लागत में कटौती के लिए कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि छंटनी महीने के अंत में प्रभावी होगी। इसके अनुसार इंटेल 10 जीपीयू सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, आठ सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरों, छह क्लाउड सॉफ्टवेयर इंजीनियरों, छह उत्पाद विपणन इंजीनियरों और छह सिस्टम-ऑन-चिप डिजाइन इंजीनियरों के साथ अन्य कर्मचारियों को निकाल रहा है। विशेष रूप से, इंटेल के फोल्सोम परिसर में एसएसडी, ग्राफिक्स प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और चिपसेट के विकास सहित कई गतिविधियों के लिए आर एंड डी विभाग हैं।