फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस: इस साल 55000 नौकरियां देगी, कंपनी के सीईओ बोले- बदलाव के दौर में हर तीन साल में खुद को कुशल बनाएं युवा

Thu, 17 Feb 2022 07:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई

सार

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने नासकॉम के कार्यक्रम में कहा, इंफोसिस 2022-23 में सालाना राजस्व में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रही है और यह नौकरी चाहने वाले नए स्नातकों के लिए कंपनी से जुड़कर आगे बढ़ने का अवसर है। 
विज्ञापन
आईटी कंपनी में नौकरी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस 2022-23 में 55,000 स्नातकों को नौकरी देगी। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इंजीनियरिंग व विज्ञान स्नातकों के लिए शानदार अवसर हैं, लेकिन यह ऐसा करियर होगा जहां उन्हें कम अवधि में नए कौशल सीखने होंगे।

विज्ञापन


पारेख ने नासकॉम के कार्यक्रम में कहा, इंफोसिस 2022-23 में सालाना राजस्व में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रही है और यह नौकरी चाहने वाले नए स्नातकों के लिए कंपनी से जुड़कर आगे बढ़ने का अवसर है। बदलाव को देखते हुए युवा स्नातकों को हर तीन से पांच साल में खुद को कुशल बनाने को तैयार रहना चाहिए। 

बड़ी आईटी कंपनियों को जवाबदेह बनाने की तैयारी
सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, सरकार फेसबुक व गूगल जैसी आईटी कंपनियों को जवाबदेह बनाना चाहती है। देश कुछ जिम्मेदारी तय कर रहा है तो इसे अभिव्यक्ति के खिलाफ कदम न समझा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें