फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys: IT कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट से LIC को झटका, जानें मूर्ति परिवार को कितने करोड़ का हुआ नुकसान

Mon, 17 Apr 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Infosys Share Price Fall: एलआईसी की इन्फोसिस में 7.71 फीसदी की हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के अंत में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पास आईटी कंपनी के 28,13,85,267 शेयर हैं। बीते गुरुवार को उनका बाजार मूल्य करीब 39,073 करोड़ रुपये था। सोमवार को इन्फोसिस में एलआईसी के शेयरों का बाजार मूल्य घटकर 35,166 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
infosys - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्फोसिस के शेयरों में भारी गिरावट के कारण आईटी कंपनी के बाजार पूंजीकरण से अरबों डॉलर गायब हो गए। कंपनी के शेयरों में जनवरी से मार्च की तिमाही में आमदनी अनुमान से कम रहने के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 7.8 फीसदी बढ़कर 6128 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले  कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 6586 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। कंपनी के शेयरों में आई इस गिरावट से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और मूर्ति परिवार जैसे प्रमुख शेयरधारकों को सोमवार को कारोबार के शुरुआती कुछ ही सेकेंड में ही बड़ा झटका लगा।

विज्ञापन

इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट से एलआईसी को 3,907 करोड़ का नुकसान

lic new - फोटो : istock
एलआईसी की इन्फोसिस में 7.71 फीसदी की हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के अंत में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पास आईटी कंपनी के 28,13,85,267 शेयर हैं। बीते गुरुवार को उनका बाजार मूल्य करीब 39,073 करोड़ रुपये था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस के शेयरों में दस फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से इन्फोसिस में एलआईसी के शेयरों का बाजार मूल्य घटकर 35,166 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह भारतीय जीवन बीमा निगम को लगभग 3,907 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। 

नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति भी घाटे में, ब्रिटिश पीएम सुनक की पत्नी ने गंवाए 541 करोड़ 

अक्षता मूर्ति-ऋषि सुनक। - फोटो : सोशल मीडिया
मूर्ति परिवार की बात करें तो नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति की हिस्सेदारी का बाजार मूल्य बीते गुरुवार को 8,444.47 करोड़ रुपये था। यह सोमवार को घटकर 7,600 करोड़ रुपये रह गया। इसमें 844 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अक्षता मूर्ति जो नारायण मूर्ति की बेटी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं के पास बेंगलुरु स्थिति कंपनी इन्फोसिस में 1.07 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। जिनका मूल्य गुरुवार को बाजार बंद होते समय 5,409.58 करोड़ रुपये था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में यह 541 करोड़ रुपये घटकर 4868.66 करोड़ रह गया।

मूर्ति दंपती को भी उठाना पड़ा इतने करोड़ का नुकसान 

एनआर नारायणमूर्ति - फोटो : Social Media
नायणमूर्ति की पत्नी सुधा एन मूर्ति के पास इन्फोसिस में 0.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिनका बाजार मूल्य गुरुवार को 4797.69 करोड़ रुपये था। सोमवार को यह 480 करोड़ रुपये घटकर 4317.96 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इन्फोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की इनफोसिस में 0.46% हिस्सेदारी है, जिनका बाजार मूल्य शेयरों में गिरावट के कारण सोमवार को 2322.41 करोड़ रुपये से घटकर 2,080 करोड़ रुपये रह गई है, इसमें 231.12 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कंपनी के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में लोअर सर्किट को छू गए


इंट्राडे में कंपनी के शेयरों के भाव इस तरह गिरे
बता दें कि इन्फोसिस के शेयरों ने सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान 1249.75 रुपये के लोअर सर्किट लिमिट को छू लिया। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते गुरुवार के 5,76,069 करोड़ रुपये के मुकाबले कम होकर 5,18,466 करोड़ रुपये रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें